फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में बूंदाबांदी से बढ़ी ठिठुरन, दो डिग्री गिरा तापमान

Sat, 24 Feb 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। जिले मुख्यालय के साथ ही कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड का असर बढ़ गया। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई और लोगों को ठंड से बचने के लिए हीटर, ब्लोवर और गर्म कपड़ों का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा और चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद अचानक आसमान काले घने बादलों से घिर गया और कुछ देर बाद ही गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश शुरू होने के बाद तेज सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई और लोग घरों की तरफ दौड़े। ऐसे में बाजार में सूनसानी छा गई। बारिश के बाद तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते शुक्रवार जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री था।
शनिवार को अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान दो डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ गया और लोगों ने घरों में हीटर, ब्लोअर के सहारे ठंड से राहत पाने की जद्दोजहद करनी पड़ी। आधे घंटे बाद बारिश थमने से लोगों को राहत मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 26 एएलएम 19 पी- अल्मोड़ा में आसमान में छाए रहे घने काले बादल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें