फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पाइप लाइन फटने से ढाई हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट

Thu, 11 Jan 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट में तीसरे दिन पेयजल संकट बना रहा। नगरीय पेयजल योजना की पाइप लाइन फटने से करीब ढाई हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान ने पाइप लाइन की मरम्मत के लिए लोनिवि को पत्र लिखकर सड़क खोदने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

नगरीय पेयजल योजना की पाइप लाइन में दूणी-सुकंडा मार्ग के किमी एक में भृकुटी के पास बीते मंगलवार से रिसाव हो रहा है। इस स्थान पर पाइप लाइन सड़क के करीब सात फीट नीचे दबी है। सड़क के नीचे से रिसकर पानी लोगों के घरों में घुस रहा है जबकि मंडलखेत और तहसील क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति ठप है। तीसरे दिन पेयजल आपूर्ति ठप रहने से लोगों में नाराजगी है।
जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि नगरीय पेयजल योजना का सड़क के नीचे दबा पाइप फट गया है। काफी मशक्कत के बाद फॉल्ट मिल गया है। लोनिवि से सड़क खोदने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर एक-दो दिन में नई पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें