फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से पानी की आपूर्ति ठप, लोग परेशान

Sun, 03 Jul 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में नौले पर पानी भरने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद कोसी नदी में आ रही बाढ़ शहर के लिए आफत बन रही है। कोसी नदी में पेयजल पंपों की मोटर डूबकर भीगने से तीसरे दिन भी रविवार को शहर में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। बरसात में इस कारण लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोग आसपास स्थित प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। कोसी नदी पूरे उफान पर है। नदी में पानी के साथ मिट्टी, पत्थर, पेड़, झाड़ियां आदि बहकर आ रहे हैं। जल संस्थान कोसी नदी में लगे तीन पंपों से शहर, आसपास की करीब एक लाख आबादी को पानी की आपूर्ति करता है।

जल स्तर बढ़ने से जहां कोसी नदी में लगे तीनों पेयजल पंपों की मोटर भीग गई थी, वहीं पानी खींचने वाला पाइप भी टूट गया। इससे शहर की पानी की आपूर्ति तीन दिन से ठप है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंदकिशोर ने बताया कि एक पंप रविवार दोपहर बाद, दूसरा पंप देर शाम चालू कर दिया है। सोमवार शाम तक शहर में पानी की आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें