फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जैखाल सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से जनता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकास खण्ड के जैखाल-जैरासी मोटर मार्ग पर ढाई किलोमीटर सड़क पर अब तक डामरीकरण नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क वर्ष 2023 में लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई थी। हस्तांतरण के बाद आज तक मार्ग पर डामर नहीं बिछ पाया है। हल्की बारिश में भी सड़क पूरी तरह बंद हो जाती है। दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित लोनिवि अधिकारियों से फरियाद की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान कमला देवी, गोविंद सिंह रावत, पान सिंह नेगी, खीमा नंद नैनवाल, सुरेश सिंह, पुरन सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण दत्त बहुगुणा, बालम सिंह, हंसी देवी, हरक सिंह,मनोज बहुगुणा और हरी सिंह रावत ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोट..

डामरीकरण के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। शासनादेश जारी होने पर टेंडर किया जाएगा।
महेन्द्र कम्पोज, जेई लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें