अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति ने नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर रोष जताया है। उन्होंने बेस में हार्ट केयर सेंटर बंद होने पर भी खेद जताते हुए इसे सुचारू करने की मांग की है। वक्ताओं ने नगर में लावारिस जानवरों, बंदरों और भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने की भी मांग की।
पालिका सभागार में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर में अनियमित पेयजल आपूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि एनटीडी क्षेत्र में नालियां खुली हुई हैं, जिससे काफी बदबू आती है। सदस्यों ने नगर में ई रिक्शा चलाने के प्रयासों पर डीएम समेत विभागीय अधिकारियों का आभार जताया है।
बैठक में एएन कार्की, पीएल साह, आरके खुल्बे, नवीन जोशी, एमसी आर्या, मंगल सिंह फर्त्याल, त्रिलोचन कड़कोटी, रूप सिंह बिष्ट, केवलानंद जोशी, पीएस मेहरा, लक्ष्मी दत्त पांडे, एमएस, राजेंद्र प्रसाद, एलपी तिवारी, शेष राम, हरीश लाल, डीएस भाकुनी, केबी पांडे, गणेश सिंह बिष्ट, डा. पीसी जोशी, हीरा सिंह पालनी, रमेश चंद्र पंत, चंद्रशेखर तिवारी, एमपी साह, एनएस वर्मा आदि मौजूद रहे।