द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। विद्या भारती की जिला स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुईं। भाषण, चित्रकला, स्वरचित कविता, प्रश्न मंच, विज्ञान प्रदर्शनी आदि प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। द्वाराहाट, चौखुटिया, देघाट, रानीखेत, बग्वालीपोखर, जीवनधाम अल्मोड़ा, रानीधारा अल्मोड़ा सहित दस विद्यालयों के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इससे पहले शिक्षाविद खड़कपाल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रश्न मंच प्रतियोगिता के बालक वर्ग में विद्या मंदिर द्वाराहाट के पियुष तिवारी, आयुष साह, चिराग तिवारी, बग्वालीपोखर इंटर कॉलेज के हिमांशी नेगी, निधि तिवारी, स्वाती चौधरी, देघाट विद्यालय की तनुजा तिवारी, गरिमा ढौंडियाल, कल्पना रावत, किशोर वर्ग में द्वाराहाट के अंशु बजेठा, किरन अधिकारी, मानषी आर्या, बग्वालीपोखर की तनीषा, दीक्षा, बबली, तरुण वर्ग में दीक्षा कार्की, विद्या मठपाल, दिया जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान बालक वर्ग में द्वाराहाट के गौरव उपाध्याय, नितिन कांडपाल, कार्तिक साह, रानीखेत के जितेश कांडपाल, विनीता बिष्ट, मंयक सिंह, विवेकानंद रानीघार अल्मोड़ा की किरन परगाई, मंयक पंत, आयुष जोशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान बनाया।
तरूण वर्ग में बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम अल्मोड़ा की मीनाक्षी पांडेय, प्रेरणा सिजवाली, प्रतिभा जोशी प्रथम स्थान बनाने में सफल रहे। इसके अलावा वीर रस कविता आदि प्रतियोगिताएं भी सम्पन्न हुईं। कार्यक्रम में संयोजक प्रधानाचार्य खजान चंद्र जोशी, तारा लाल साह, सुरेशानंद जोशी, कैलाश चन्द्र भट्ट, मदन मोहन पांडेय, रमेश बिष्ट, श्रीकृष्ण तिवारी, दीप चन्द्र मठपाल, कौस्तुबानंद पांडेय, संतोष तिवारी, उमेश भट्ट, मनोज मठपाल, सुबोध साह आदि मौजूद रहे।