मुख्यमंत्री हरीश रावत 25 जनवरी को जिले के भ्रमण पर आ रहे हैं। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय रिंकू बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री रावत 10:40 बजे देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे महर्षि दयानंद विद्या मंदिर बारगल खल्दुआ देघाट पहुंचेंगे।
वहां विद्यालय के 20वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम देघाट से 12:30 बजे नरेंद्रनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।