फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो चिकित्सकों के नहीं होने से बैरंग लौटे मरीज

Sun, 12 Oct 2025 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में शनिवार को नेत्र सर्जन और फिजिशियन के नहीं होने से मरीज परेशान रहे। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीजों को बेस अस्पताल और निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ा। इसके चलते कई मरीज अस्पताल से बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना, ताकुला, हवालबाग समेत अन्य क्षेत्रों से मरीज आंखों के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचे थे लेकिन नेत्र सर्जन के कांफ्रेंस में जाने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। जिला अस्पताल के फिजिशियन भी अवकाश पर हैं। अस्पताल में एक साथ दो चिकित्सकों के नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई। कई मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा तो कुछ मरीजों ने निजी अस्पतालों में उपचार कराया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि मरीजों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें