फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिला अस्पताल में फिजिशियन अवकाश में होने से बैरंग लौटे मरीज

Sat, 04 Oct 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दो दिनों की लगातार छुट्टी के बाद अल्मोड़ा में शुक्रवार को अस्पतालों की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल में 600 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन


नवमी और विजयादशमी पर सरकारी अस्पतालों में लगातार दो दिन अवकाश रहा। इस कारण जिला अस्पताल, बेस अस्पताल समेत निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद रही। सरकारी अस्पतालों में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं ही खुली थीं। इस कारण मरीजों को दिक्कतें हुई। अवकाश के चलते वह अपना उपचार नहीं करा सके। दो दिन बाद शुक्रवार को खुले अस्पतालों में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
पर्ची काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। जनरल फिजिशियन के अवकाश में रहने से सर्दी जुकाम समेत अन्य रोगों के उपचार को पहुंचे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई मरीजों ने उपचार के लिए पांच किमी दूर बेस और निजी अस्पताल के चक्कर काटे। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि फिजिशियन अवकाश पर थे, इसके अलावा अन्य चिकित्सक ड्यूटी पर तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें