फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन ड्यूटी पर लौटने से मरीजों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। ओपोडी में 470 मरीज पहुंचे। बुखार, पेट दर्द, सर दर्द के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। भीड़ के चलते मरीजों को कतार में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। शिविर में गए दो चिकित्सकों के ड्यूटी पर लौटने से मरीजों को राहत मिली।
विज्ञापन


बीते सोमवार को जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र सर्जन की शिविर में ड्यूटी लगी थी। दो चिकित्सकों के एक साथ शिविर में जाने के कारण अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। कई मरीजों को पांच किमी दूर मेडिकल कॉलेज के अधीन बेस अस्पताल जाकर उपचार कराना पड़ा। मंगलवार को दोनों चिकित्सकों के अस्पताल में ड्यूटी पर लौटने से मरीजों को राहत मिली। ठंड बढ़ने से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों खासकर बुखार और सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें