फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दशरथ-कैकई संवाद ने दर्शकों को किया भाव विभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित रामलीला मंचन जारी है। चौथे दिन मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद, वन गमन तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। दशरथ-कैकेई संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। सोमवार को रामलीला का शुभारंभ कौशल्या देवी पांडेय ने किया। मंथरा की भूमिका हीरा सिंह बंगारी, कैकई पूजा गंधर्व, दशरथ गोविंद सिंह बंगारी, कौशल्या कंचन पांडेय, राम नैना मयाल, लक्ष्मण साक्षी भिरकनी, सीता पूजा बंगारी ने निभाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान भरसोली मीनाक्षी देवी बंगारी, कलावती पालीवाल, जानकी देवी पालीवाल, राजेंद्र सिंह बंगारी, बचे सिंह बंगारी, महेंद्र सिंह बंगारी, देव सिंह बंगारी, हीरा सिंह बंगारी, गणेश चंद्र भरतोला, कैलाश ढौडियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें