फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अस्पताल में जांच के लिए मरीज ने काटे चक्कर, हायर सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। खेतों में काम करने के दौरान चोटिल हुई एक महिला मरीज अस्पताल में उपचार को तड़पती रही। छह सात घंटे अस्पताल में भटकने के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन


दरअसल जिले के लमगड़ा ब्लाक के ढौरा पौधार निवासी लीला देवी (51) रविवार को खेतों में पानी डाल रही थी। इस दौरान गिरने से वह चोटिल हो गई। सोमवार की सुबह उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आर्या ने बताया कि महिला के पास बीपीएल प्रमाण पत्र नहीं थे। आकस्मिक स्थिति में भी उसकी जांच नहीं की गई। जिसके बाद उन्होंने एमएस से मुलाकात की और निशुल्क जांच कराने के लिए पत्र बनाया।
इसके बावजूद मरीज का सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांच नहीं हो पाई। अस्पताल में छह सात घंटे इंतजार करने के बाद मरीज को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इससे मरीज को परेशानी झेलनी पड़ी। इधर मेडिकल कॉलेज के एमएस डॉ. अमित कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी जांचे की जा रही है। यदि मरीज की शिकायत मिली तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें