फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चितई मंदिर के गेट पर विशालकाय पेड़ गिरने से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिल के प्रसिद्ध चितई मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक विशालकाय पेड़ गिरने से श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही की पेड़ गिरने के दौरान कोई श्रद्धालु द्वार से नहीं गुजर रहा था।
नहीं तो भयानक हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को गेट से हटाया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 11:46 बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली की चितई मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। इससे मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों में अफरातफरी मच गई। द्वार के सहारे टिके पेड़ के रास्ते पर गिरने से लोगोें के खतरा बना हुआ था।
विज्ञापन

सीएफओ ने बताया कि फायर सर्विस टीम ने बिना समय गंवाए वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर रस्सियों के सहारे गेट से हटाया। इसके बाद मंदिर में आवाजाही शुरू हुई तो लोगों को राहत पहुंची। वहां किशन सिंह, मुकेश पथनी, प्रियांशु कुमार, अकांक्षा डसीला शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें