फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नागचूलाखाल में दशहरा पर्व पर लगा पाती मेला

Fri, 03 Oct 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। नागचूला खाल में दशहरा पाती के मेले का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मां भगवती और भूमिया देवता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान खेतों में मां की स्थापना कर नई फसल का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेले के अवसर पर मडुवा, झंगोरा, कौणी, धान, मक्के, ककड़ी, लोकी, तुरई आदि को एक खंभे में बांधकर पाती का निर्माण किया गया। साथ ही खेतों में मां भगवती की स्थापना कर नई फसलों का भोग लगाया गया। इस दौरान देव डांगरों ने अवतरित होकर क्षेत्र की खुशहाली और अच्छी फसलों के उत्पादन का वरदान दिया। मेले के दौरान स्थानीय लोगों ने झोड़ा, चांचरी भी प्रस्तुत की। मेले में चिंतोली, लंबाड़ी, चंथरराणी, खाल्यू, मुनानी, कफलगैर, कल्यालिगुड़ के साथ ही गढ़वाल डढौली, मानू पैसोडा, डुमणीकोट, धारापानी, बीरुधूणी, हरगढ, कफलसैण, बज्याणी, रोहिणा बल्ला-पल्ला, धारापानी, पैठोड़ा, भटाधार, विरलगांव के लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें