द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। संकल्प एक परिवार द्वाराहाट की ओर से कुलदेवी मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का चौखुटिया स्थित रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के साथ समापन किया गया। इससे पूर्व नगर के विभिन्न मार्गों में मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान यजमान गिरिश भट्ट, गीता भट्ट, आशितोष चौधरी, भावना चौधरी, अनिल चौधरी, संजय वर्मा, गिरीश चौधरी, गजेंद्र वर्मा, गगनदीप वर्मा, रोहित साह आदि रहे।