फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाएं

Thu, 25 Jun 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 इफ्को की ओर से हवालबाग ब्लाक के दाड़िमखोला गांव में किसान सभा और पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। वक्ताओं ने कहा कि काश्तकार पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर आदमनी बढ़ाएं।
हवालबाग के पशु चिकित्सक डा. मुकेश पांडे ने पशु संबंधित रोग और निवारण की काश्तकारों की जानकारी दी। उन्होंने काश्तकारों की शंकाओं का समाधान किया।

पशुधन प्रसार अदिकारी दीपा बिष्ट ने सरकार द्वारा पशुपालन विभाग के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। संचालन करते हुए इफ्को के क्षेत्रीय अदिकारी मुकेश जोशी ने कहा कि आय बढ़ाने के लिए काश्तकार उन्नत खेती के साथ ही पशुपालन को बढ़ावा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव के 125 पालतू पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण कर दवाई दी गई। अध्यक्षता प्रकाश राम ने की। कार्यक्रम में लक्ष्णण सिंह रावत, राम सिंह, महेंद्र सिंह, मोहित नयाल, कमला देवी, नारायणी आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें