फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वाहन न मिलने से परेशान रहे यात्री

Sun, 10 May 2026 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रविवार को अवकाश के चलते ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। यात्रियों को स्टेशन पर वाहनों के लिए इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिले के ज्वारनेडी, भनोली, दन्या, स्याल्दे, सोमेश्वर, सल्ट, स्याल्दे आदि ग्रामीण मोटर मार्गों पर रविवार को वाहनों की सीमित आवाजाही रही। जिला मुख्यालय से इन मार्गो को जाने वाले यात्रियों को वाहनों के लिए भटकना पड़ा। यात्रियों को गंतव्य को जाने के लिए स्टेशन पर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद कई यात्रियों को वाहन नहीं मिल सके। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अधिकांश टैक्सियां शादियों की बुकिंग में है।
इस कारण वाहनों की भी कमी बनी है। गिरधर सिंह ने बताया कि स्याल्दे जाने के लिए वाहन तलाश रहा हूं लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। स्टेशन पर इंतजार करते हुए आधे घंटे से अधिक का समय हो गया है। विजय सिंह ने बताया कि स्टेशन पर इंतजार करते हुए 35 मिनट हो गए हैं लेकिन अब तक वाहन नहीं मिला। उन्होंने बताया वाहन देर में मिलने से समय पर घर पहुंचना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें