फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सोमेश्वर में जाम से यात्री रहे बेहाल

Mon, 08 May 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा में टैक्सी स्टैंड के पास सड़क किनारे इस तरह खड़े रहते हैं वाहन। संवाद
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। पर्यटन सीजन शुरू होते ही पर्यटन नगरी सोमेश्वर में जाम की समस्या गंभीर हो गई है। वाहनों का दबाव बढ़ते ही यहां मुख्य बाजार में आए दिन जाम लग रहा है। इससे पर्यटक और अन्य यात्री परेशान हैं। सोमवार को भी यहां लंबा जाम लगा रहा। ऐसे में पर्यटकों और यात्रियों को वाहनों में बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमेश्वर में इन दिनों देश-विदेश के पर्यटक पहुंच रहे हैं। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां पार्किंग का अभाव है। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय वाहन चालकों के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा करना मजबूरी बन गया है। यही जाम का कारण बन रहा है। सोमवार को मुख्य बाजार में आधे घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही, इससे यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। किसी तरह जाम खुला और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके। स्थानीय व्यापारी रमेश, हरीश ने कहा कि बाजार के समीप लंबे समय से पार्किंग की मांग की जा रही है। लेकिन इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संवाद
,,,,,,,,,,,,,,
पैदल रास्तों पर वाहन खड़े होने से परेशान हो रहे लोग

अल्मोड़ा। नगर में सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी के साथ ही जाम का कारण बन रहे हैं। इन वाहनों के कारण नगर में आए दिन जाम लग रहा है। इससे आवाजाही के दौरान लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


जिले में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग का अभाव है। वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना चालकों की मजबूरी बन गया है। यह जाम का कारण बन रहे हैं। हालात यह हैं कि राहगीरों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। लिंक मार्ग, टैक्सी स्टैंड में सड़क किनारे रोजाना ही दो पहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। इससे पैदल रास्ते भी नजर नहीं आ रहे। इन हालातों में रास्तों पर आवाजाही करने में भी लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें