फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: ठंड में वाहनों के लिए भटके यात्री, झेलनी पड़ी परेशानी

Sun, 14 Dec 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से यात्री परेशान रहे। ठंड में यात्रियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े। इस कारण यात्री समय पर गंतव्य पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


रविवार को बाड़ेछीना, बाराकोट, भनोली सहित अन्य ग्रामीणों रूटों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रही। ठंड के मौसम में यात्रियों को स्टेशन पर वाहनों का इंतजार करना पड़ा। वाहनों की तलाश में यात्रियों को भटकना पड़ा। इससे उन्हें काफी दिक्कतें हुईं। खासकर महिलाओं को अधिक परेशानी हुई। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी थे। समय पर वाहन नहीं मिलने से कई यात्री गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके। विलंब होने से यात्रियों को काफी दिक्कतें हुई।
मनोज पांडे ने बताया कि चौखुटिया जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। ऐसे में घर पहुंचने में काफी रात हो जाएगी। जंगल के रास्ते से गांव जाना पड़ता है। तेंदुए से जान का खतरा भी बना रहता है। तारा सिंह ने बताया कि भनोली जाने के लिए न तो टैक्सी मिल रही है और न ही बस। स्टेशन पर इंतजार करते हुए आधा घंटे से भी अधिक समय हो गया है, लेकिन वाहन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सहालग सीजन के चलते वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें