फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रूटों पर वाहनों की कमी से यात्रियों ने झेली फजीहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अल्मोड़ा। दिवाली के दूसरे दिन भी वाहनों के लिए यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को बस स्टेशनों पर वाहनों के लिए भटकना पड़ा। काफी देर इंतजार करने के बाद किसी को वाहन मिला तो कोई लिफ्ट मांग कर गंतव्य को गया।

गोवर्धन पूजा के दिन भी काफी संख्या में यात्रियों का आवागमन हुआ। सुबह से ही लोगों के घरों को लौटने का सिलसिला शुरू हो गया था। दिवाली के चलते बुधवार को भी वाहनों की सीमित आवाजाही हुई। जिले के दन्यां, ज्वारनेड़ी, बाड़ेछीना, सोमेश्वर, कौसानी, मासी समेत अन्य रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही से यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह के समय वाहन चले लेकिन अपराह्न दो बजे बाद रूटों पर वाहनों की किल्लत हो गई। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। बस स्टेशन में यात्रियों को वाहनों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद कई यात्रियों को वाहन नहीं मिले। इससे उन्हें परेशानी हुई। वहीं कुछ लोग लिफ्ट मांग कर गंतव्य को गए।
विज्ञापन




यात्री बोले

स्टेशन पर इंतजार करते हुए आधे घंटे से अधिक समय हो गया है। ज्वारनेड़ी जाने के लिए वाहन नहीं मिल रहा है। टैक्सी भी नहीं है। काफी दिक्कत हो रही है। घर जाना जरूरी है।
विज्ञापन


संतोष सिंह, अल्मोड़ा।



मासी जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए 45 मिनट से अधिक का समय हो गया है लेकिन अब तक बस नहीं आई है। टैक्सी स्टैंड गया लेकिन वहां भी टैक्सी नहीं मिली। इससे दिक्कतें हो रही है।

गोविंद रावत, अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें