फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: टनकपुर के लिए बस न चलने से यात्री परेशान

Tue, 05 May 2026 09:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोडा। चालक की कमी से रोडवेज की टनकपुर सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ा। टनकपुर की बस सेवा अक्सर अनियमित होने से बार-बार यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से टनकपुर को एक बस सेवा का संचालन होता है। डिपो में चालकों के पद रिक्त चल रहे हैं। चालक की कमी के कारण मंगलवार को बस सेवा का संचालन स्थगित रहा। इससे टनकपुर को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। यात्री हल्द्वानी तक दूसरी बसों से गए फिर वहां से टनकपुर की बस पकड़ी। कैंची में जाम के चलते कई यात्री समय पर हल्द्वानी नहीं पहुंच पाए। इस कारण उन्हें दिक्कतें हुई। यात्री संजय कुमार ने बताया कि सीधी बस सेवा न चलने से परेशानी हो रही है।

कई बार हल्द्वानी से टनकपुर जाने वाली बस में सीट नहीं मिलती है। इससे दिक्कतें झेलनी पड़ती है। यशपाल सिंह ने बस का नियमित संचालन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कैंची के जाम में फंसने से कई बार बस छूट जाती है। इससे दिक्कतें होती हैं। उन्होंने बताया कि कई यात्रियों के साथ बच्चे भी रहते हैं। इस कारण उन्हें अधिक परेशानी होती है। सुमन वर्मा ने कहा कि बस का नियमित संचालन शीघ्र किया जाए। यात्रियों ने परिवहन विभाग से चालक पदों पर जल्द भर्ती कर बस सेवा को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
चालकों की कमी बनी है। इसका असर संचालन पर पड़ रहा है। स्थगित सेवा संचालन के प्रयास जारी है। - गीता पांडे, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें