विधानसभा उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया है। चौहान पालिका सभागार में भाजपा नगर मंडल की बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि चौहान ने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जाएगा।
जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। वृत पूर्णकालिक विस्तारक ऋषि कंडवाल ने नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले बारह शक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी ली।
उपस्थित शक्ति केंद्र संयोजकों और पालकों को अपने केंद्रों के अंतर्गत आने वाले बूथों की समितियों को कार्यशील बनाने, निष्क्रिय बूथ समितियों को पुनर्जीवित करने को कहा। साथ ही पालिका और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।
विधानसभा क्षेत्र की पूर्णकालिक पदाधिकारी उमा पढालनी ने शक्ति केंद्र संयोजकों से अपने केंद्रों में बूथ समितियों की बैठक 15 सितंबर से पूर्व कराने को कहा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने युवाओं से एक बूथ दस यूथ के लिए तैयार रहने को कहा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन का काम निष्ठा और अनुशासन के साथ करें। नगर प्रभारी जिला महामंत्री अजीत कार्की, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविंद पिलख्वाल ने भी विचार रखे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कैलाश गरुरानी ने और संचालन महामंत्री कृष्ण बहादुर ने किया।
बैठक में जिला महामंत्री रवि रौतेला, डा. एसएस पथनी, हरीश पंत, मीना भैसोड़ा, तुषारकांत साह, धर्मेंद्र बिष्ट, अजय वर्मा, श्याम पांडे, विद्या बिष्ट, ललित मेहता, पंकज जोशी, दीप जोशी, सुनील जोशी, भैरव गोस्वामी, विनीत बिष्ट, डा. बीपी कोठारी, पीसी रावत, मोती लाल वर्मा, दीप टम्टा, नरेश वर्मा, बीडी चबडाल, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, बीना नयाल, सुशील साह, लक्की वर्मा, चंपा पांडे आदि ने भाग लिया।