मासी में मां भारती जनसेवा एवं गौ रक्षा संस्कार केंद्र की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान परीक्षा में अव्वल रहे राहुल मेहरा, विद्या बिष्ट, जीवन, मनीष आदि को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर मासी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश वर्मा ने पुरस्कार बांटे।
संस्कार केंद्र के पदाधिकारियों ने आयोजन के उद्देश्य और चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। वहीं दीपक शर्मा, पूरन गौड़, ललित मोहन, बबलू रावत, प्रेमा देवतला, शिवेंद्र फुलोरिया, गोपाल मासीवाल, रमेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य श्यामा चरण पाटनी आदि मौजूद थे।