फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्थ ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की संस्कृति पर शोध पत्र पेश किया

Mon, 07 Jan 2019 10:57 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पार्थ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा के 11वीं के मेधावी छात्र पार्थ जोशी भुवनेश्वर (उड़ीसा) में हुई राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर लौट आए हैं। उन्होंने समाज,  संस्कृति और आजीविका पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। जिसके माध्यम से उन्होंने उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार, लोकाचार, जीवनशैली पर राष्ट्रीय पटल पर अपनी बात रखी जिसे सभी ने सराहा। इसके लिए उन्हें कैबिनेट मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पुरस्कार प्रदान किया।  

विज्ञापन


जिला समन्वयक डॉ. बीसी पांडेय ने बताया कि दो साल पूर्व पार्थ जोशी बारामती पुणे (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुके हैं। उत्तराखंड का नेतृत्व करने का अवसर उन्हें दूसरी बार मिला। वह गत वर्ष की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा सम्मान सूची में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। पार्थ के पिता डॉ. हरीश चंद्र जोशी डायट में प्रवक्ता और माता अंजू जोशी ताकुला विकासखंड में शिक्षिका हैं।

पार्थ की उपलब्धि पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, मुख्य शिक्षाधिकारी जगमोहन सोनी, जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद, डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, सह समन्वयक डीएस जीना, जिला अकादमिक समन्वयक जेपी तिवारी, विनोद राठौर, डॉ. कपिल नयाल, डॉ. पीसी पंत, डॉ. हेम जोशी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा, प्रकाश त्रिपाठी, प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल, डॉ. ललित जलाल, डॉ. प्रभाकर जोशी ने खुशी जताई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें