फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो बालक वर्ग में हवालबाग ब्लॉक का रहा दबदबा

Mon, 07 Jan 2019 10:54 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
खो-खो में दम दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 जिला स्तरीय खेल महाकुंभ स्थानीय स्टेडियम में छठे दिन भी जारी रहा। आज हुई बालक वर्ग खो-खो स्पर्धा के अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में हवालबाग ब्लॉक की टीम विजेता रही। 

विज्ञापन

बालक वर्ग अंडर-14 खो-खो में हवालबाग विकासखंड विजेता, भिकियासैंण उपविजेता, धौलादेवी ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-17 में हवालबाग विजेता, स्याल्दे उपविजेता, सल्ट ब्लॉक तृतीय, अंडर-19 खो-खो में हवालबाग ब्लॉक विजेता, धौलादेवी उपविजेता, ताड़ीखेत विकासखंड को तीसरा स्थान मिला। प्रथम स्थान पर रही टीम को सात सौ रुपये, द्वितीय स्थान पर रही टीम को पांच सौ रुपये, तृतीय स्थान पर रही टीम को तीन सौ रुपये पुरस्कार राशि और मेडल दिए गए। प्रतियोगिता कराने में जिला युवा कल्याण अधिकारी डीपीएस नेगी, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी पीएस पथनी, कोच दिनेश पंत, हरेंद्र बिष्ट, पुष्कर नेगी, डा. कैलाश डोलिया, करन मर्तोलिया, धन सिंह धौनी, गणेश शाही, मनीषा तिवारी, शिवदत्त पांडे आदि ने सहयोग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें