फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैल्टगांव में परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समा

विज्ञापन
चौखुटिया के भैल्टगांव में हो रही रामलीला में जनक दरबार में पधारे राम, लक्ष्मण व अन्य राजागण। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भैल्टगांव के ज्योगिड़ा में आयोजित दिन की रामलीला के तीसरे दिन परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने समा बांध दिया। राम बरात के साथ तीसरे दिन की रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन

राम अनिल गैरोला, लक्ष्मण चेतन मनराल, परशुराम गिरीश चंद्र, सीता सूरज पांडे, रावण त्रिलोक सिंह, बांणासुर मुन्ना बेलवाल, जनक खीमानंद मासीवाल, सुनैना कैलाश गैरोला, विश्वामित्र चंदन सिंह, भरत पूजा गैरोला, शत्रुघ्न पिंकी नेगी, दशरथ की भूमिका में मोहन सिंह रावत थे।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह नेगी, संयोजक कृष्णा नंद खुल्बे आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बोनाफाइड हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक पुष्कर कांडपाल, तारादत्त तिवारी, परमानंद कांडपाल, कैलाश चंद्र, जगत सिंह मनराल, धनसिंह, मदन सिंह सुरेश कठोइया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें