फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद रहे आकर्षण का केंद्र

Fri, 27 Oct 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सोमेश्वर में चल रही रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण इलाकों में रामलीला मंचन चल रहा है। सोमनाथ महावीर रामलीला कमेटी सोमश्वर द्वारा आयोजित रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। उधर धौलादेवी ब्लॉक के मेलगांव में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन

सोमेश्वर में रामलीला के तीसरे दिन धनुष यज्ञ की तैयारी, सीता स्वयंवर में राजाओं का प्रवेश, राम का धनुष तोड़ना, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन हुआ।

परशुराम-लक्ष्मण संवाद के अलावा हास्य कलाकार मदन मोहन सनवाल और अन्नू भट्ट ने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया। रामलीला में पिता और बेटे ने मां और बेटी का अभनय किया। माधव सिंह ने जहां सुनैना के पात्र का अभिनय किया। वहीं उनके पुत्र गणेश बोरा ने सीता के पात्र का शानदार अभिनय कर दर्शकों की वाह-वाही लूटी।

उधर धौलादेवी ब्लॉक के मेलगांव में रामलीला का मंचन प्रारंभ हो गया है। पिछले बारह वर्षों से यहां रामलीला का आयोजन हो रहा है। रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा ने
विज्ञापन

किया। रामलीला में भगवान शिव की तपस्या रावण, कुंभकर्ण और विभीषण का वर मांगना, राम जन्म, सीता जन्म, ताड़िका वध आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश जोशी, नन्दा बल्लभ जोशी, हरीश जोशी, गोपाल जोशी, पत्रकार राजेंद्र रावत, किशन जोशी आदि मौजूद थे। संचालन गणेश पांडे ने किया।

जमराड़ी बैंड में रामलीला कल से 
जमराड़ी बैंड में रामलीला मंचन रविवार 29 अक्तूबर से होगा। रामलीला की तालीम अंतिम चरण में चल रही है। वरिष्ठ कलाकारों द्वारा पात्रों को अभिनय के गुर सिखाए जा रहे हैं। मंचन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भगवान सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, बसंत नेगी, धीरज नेगी, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें