फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चितई मंदिर के समीप जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा

विज्ञापन
चितई में पार्किंग स्थल का शिलान्यास करते विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने चितई गोलू देवता मंदिर के समीप पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को पार्किंग की व्यवस्था प्राथमिकता से कर रही है। पार्किंग के बन जाने पर चितई में सौ से अधिक वाहनों के खड़े होने की सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने इस कार्य को मूर्तरूप देने में विशेष रुचि दिखाई है। जिसके चलते पार्किंग का कार्य शुरू हो सका। पार्किंग का निर्माण होने से धार्मिक पर्वों और पर्यटन सीजन में चितई में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य का निर्माण विधायक निधि से कराया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया है।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्यटन सीजन तक पार्किंग का काम पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा कटारमल, जागेश्वर, कसारदेवी, गैराड़ सहित अन्य धार्मिक स्थलों में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही पर्यटन विभाग होम स्टे योजना को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर तीन लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि के चेक भी विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रदान किए।  कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, चितई तिवारी के प्रधान राजेंद्र सिंह बोरा, चितई पंत की प्रधान विद्या पंत, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बिष्ट, प्रधान हरीश कनवाल, प्रकाश पंत, महेंद्र रावत, चंदन लाल टम्टा, दीप लाल, विक्रम भोज, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र रावत, राकेश तिवारी, लोनिवि के ईई बीसी पंत आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें