फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की पर्यावरण वाहिनी का अल्मोड़ावासियों को पार्क का तोहफा

Sun, 03 Jun 2018 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बटालियन द्वारा तैयार किया गया पार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 कभी करबला के निकट छावनी परिषद का आकर्षक पार्क हुआ करता था, लेकिन समय के साथ वह बंजर हो गया था। सेना की 130 इन्फेंटी पर्यावरण बटालियन के मेजर फकीरप्पा ने बंजर जमीन को फिर हराभरा करने का बीड़ा उठाया। छावनी परिषद के साथ मिलकर पर्यावरण वाहिनी के जवानों ने इस जगह को अब हराभरा कर यहां पार्क बना दिया है। जिसे 5 जून पर्यावरण दिवस के मौके पर अल्मोड़ावासियों को समर्पित किया जाएगा।                    

विज्ञापन


पर्यावरण वाहिनी के अफसर मेजर फकीरप्पा के निर्देशन में दो जेसीओ और 70 जवानों ने एक मई से पार्क का निर्माण करना शुरू किया। जवानों ने पार्क के अंदर लकड़ी और घास के हट, लोगों के बैठने के लिए बैंच बनाए गए हैं। पार्क में पौध रोपने के अलावा रंग रोगन भी किया गया है। इस काम में करीब एक माह का समय लगा। इस पार्क का नाम नंदादेवी इकोलाजिकल पार्क रखा गया है। 130 पर्यावरण बटालियन के मेजर फकीरप्पा ने बताया कि पांच जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर ब्रिगेडियर जीसी राठौर पार्क का उद्घाटन करेंगे। बताया गया है कि भविष्य में यहां कैफे और शौचालय का निर्माण भी किया जाएगा।                    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें