फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

130 इन्फेंट्री बटालियन और छावनी परिषद ने निकला पैदल मार्च

Sun, 03 Jun 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालते छावनी परिषद, पुलिस और सेना के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर पर्यावरण प्रहरी 130 इन्फेंट्री बटालियन पर्यावरण और छावनी परिषद की ओर से रविवार सुबह नगर में चार किमी वॉकथान (पैदल मार्च) का आयोजन किया गया। जिसमें शारदा पब्लिक स्कूल, आर्मी और स्प्रिंग डेल के बच्चों के अलावा छावनी परिषद, पुलिस, सिख रेजिमेंट, एनसीसी, आईटीबीपी के जवान भी शामिल थेे। इस मौके पर सभी ने पौध रोपण किया और पर्यावरण रक्षा की शपथ भी ली।  

विज्ञापन

 
  पैदल मार्च अल्मोड़ा कैंट से शुरू हुआ और करबला में जाकर संपन्न हुआ। इस दौरान स्कूली बच्चे और मार्च में शामिल अन्य संगठनों के लोगों ने पर्यावरण के प्रति लोगों से जागरूक होने का आह्वान किया। इससे पूर्व एसएसपी पी रेणुका देवी ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। 130 इन्फेंट्री बटालियन पर्यावरण के मेजर फकीरप्पा ने बताया कि कुमाऊं मंडल की अकेली पर्यावरण वाहिनी ने पहली बार अनूठी पहल शुरू की है।

करबला में पहुंचकर पौधरोपण किया गया और सभी ने अल्मोड़ा को स्वच्छ और हराभरा रखने की शपथ भी ली। पैदल मार्च में छावनी परिषद के पानसिंह, उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा, विनीता शेखर लखचौरा, विशेष जैन, राजेश बिष्ट, जितेंद्र कुमार, सफाई कर्मचारियों के अलावा चाइल्ड लाइन, सिख रेजिमेंट, आईटीबीपी, पुलिस और 130 इन्फेंट्री बटालियन पर्यावरण के काफी संख्या में जवान मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें