फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों ने बीईओ दफ्तर में ताला जड़ा

Tue, 20 Feb 2018 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अभिभावकों ने बीईओ दफ्तर में ताला जड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज बाराकूना के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त कर विद्यालय में भेजने की मांग को लेकर अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को गुरुड़ाबांज स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी की और सांकेतिक धरना दिया। तालाबंदी के चलते कार्यालय में कामकाज पूरी तरह ठप रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजकीय इंटर कालेज बाराकूना के प्रधानाचार्य को खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इससे जहां विद्यालय में पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है वहीं व्यवस्था भी चरमरा गई है।

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानाचार्य को कार्यभार से मुक्त नहीं किया गया तो  27 फरवरी को अभिभावक छात्र-छात्राओं को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलेेंगे और उन्हें समस्या से अवगत कराएंगे। इसके बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे पर चक्काजाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी करने वालों में भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री चंद्रशेखर भट्ट, प्रधान गौरीशंकर, शंकर लाल साह, गोपाल दत्त, हेमा गैड़ा, कस्तुबानंद जोशी, कैलाश चंद्र पांडे, रमेश चंद्रा, रमेश प्रसाद, सुनील प्रसाद, नैन राम, पूरन सिंह, सुंदर सिंह, मनीष लाल साह, दीपक साह, गणेश साह, धीरज लाल साह, मोहन लाल साह, किशन राम, कैलाश चंद्रग पांडे, गणेश सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें