फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटवे में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर अभिभावकों तथा छात्रों ने दिया धरना

विज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर धरना देते छात्र और अभिभावक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
धौलछीना(अल्मोड़ा)। राजकीय इंटर कालेज खाटवे में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर नाराज अभिभावकों तथा छात्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को क्रिसमस के अवकाश के बावजूद सभी छात्र छात्राएं स्कूल पहुंचकर धरने में बैठ गए। धरना स्थल में ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी तथा सरकार पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि जब तक सरकार विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति नहीं करती तब तक अभिभावक तथा छात्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। धरना देने वालों में पूर्व प्रधान जोगा राम, रमेश चंद्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, पूर्व क्षेपंस राजन सिंह खनी, क्षेपंस नाली नवीन दुर्गापाल, प्रधान नाली पप्पू कुमार, प्रधान जिंगल दरवान सिंह, ग्राम प्रधान कुंज किमोला लीला देवी, शिव दत्त दुर्गापाल, अर्जुन सिंह, रमेश चंद्र, सुरेश चंद्र, गोविंद वल्लभ, हेमंत राम, गोपाल राम, नंद लाल, भैरव दत्त, मनोज दुर्गापाल, होशियार सिंह, भुवन शर्मा, गिरीश शर्मा, पूरन चंद्र, हरीश जोशी, गिरीश चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें