चौखुटिया के अगनेरी में पांडवलीला की प्रस्तुति देते चमोली के टेंटुड़ा से पहुंचे कलाकार।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में मंगलवार को पांडव लीला की धूम मची रही। गढ़वाल अंतर्गत चमोली जिले के टैंटुड़ा(माईथान) से पहुंचे पांडव लीला कलाकारों की टीम ने पहले ढोल, दमाऊ बजाते हुए शोभा यात्रा निकाली। बाद में अगनेरी मंदिर परिसर में पांडव लीला का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने गोल घेरे में नृत्य किया। बाद में द्रोपदी, बसंता, नागार्जुनी द्वारा बांण का कौशल दिखाया गया। इसी क्रम में कालीमाता और नागार्जुन नृत्य, भीमसेन की सेना का नृत्य और अंत में अर्जुन कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति के साथ पांडवों के स्वर्गलोक सिधारने का मंचन किया गया।
इस दौरान परंपरागत गीत हे माता कुंता का पंाचा पुत्र हया, ओ इद्रा लै पांच वर्ष की तपस्या लगाई जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से कौरव-पांडवों के अट्ठारह दिन तक चले युद्ध का वर्णन किया। मौजूद दर्शकों को अज्ञातवास के दौरान की घटानाओं आदि की भी जानकारी दी। अर्जुन की भूमिका में दलीप नेगी, द्रोपदी किरण देवी, भीम मोहन सिंह, कृष्ण अभिषेक, कुंती सावित्री भंडारी, हनुमान बीरेंद्र सिंह, युधिष्ठर दीपक देवली, भवरीक सुरेंद्र सिंह, कालीमइया धर्म सिंह और नागार्जुन दलीप सिंह सहित कुल पच्चीस लोगों की टीम ने भागेदारी की।
इस मौेके पर पांडव लीला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत नेगी और बलदेव ने पांडव लीला के सभी प्रसंगों बारे में जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख किरन बिष्ट, सुरेद्र मनराल, जीवन नेगी, हीरासिंह बिष्ट, मीना कांडपाल, प्रेमगिरी, केवल रावत, कमला अधिकारी, राजेंद्र कांडपाल, प्रकाश रावत, केवलानंद जोशी देवी प्रकाश, चंद्र सिंह नेगी, पूजा नेगी आदि मौजूद थे। इससे पहले मंदिर समिति की ओर से अतिथि कलाकारों का स्वागत किया गया।