कौथिग संस्था की ओर से मुंबई के कांदिवली जिमखाना स्टेडियम में उत्तराखंड प्रीमियर लीग की धूम जारी है। उत्तराखंड प्रवासियों की तरफ से आयोजित इस प्रतियोगिता में मुंबई में रहने वाले कुमाऊंनी गढ़वालियों की टीमों के बीच मुकाबले चल रहे हैं। पिथौरागढ़ पैंथर्स की टीम ने आठ रन से लीग मुकाबला जीतकर अंतिम 16 में जगह बना ली है।
मुंबई में आयोजित इस प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में पहाड़ी पैंथर्स और उत्तराखंड वॉरियर्स की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें वॉरियर्स ने जीत हासिल की। दूसरे मैच में बुरांस इलेवन और उत्तराखंड गोल्डन स्टार के बीच मैच हुआ, जिसमें बुरांश की टीम विजेता रहीलेकिन रन रेट के आधार पर गोल्डन की टीम अंतिम 16 में पहुंच गई। लट्टेश्वर इलेवन और यूके इलेवन घणसोली के बीच हुए मुकाबले में लट्टेश्वर की टीम ने 21 रनों से मैच जीता। खिलाड़ियों के रहने खाने की व्यवस्था हरीश कैटर्स की ओर से की गई है। ईड़ा बाराखाम निवासी कौथिग संस्था के दिनेश बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता को सभी का सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर कौथिग संस्था के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा, महासचिव केशर सिंह बिष्ट, महिपाल नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, बुद्धिप्रसाद देवली, विनोद भट्ट, सुशील जोशी, राजेंद्र रावत सहित तमाम लोग मौजूद थे।