तल्ली किरोली गांव में बीते शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला के मायके वालों ने मृतका की सास, पति और ननद के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व पुलिस ने उप राजस्व निरीक्षक को विवेचना सौंप दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को तल्ली किरोली गांव निवासी महेंद्र सिंह की पत्नी कमरे में संदिग्ध हालत में मृत मिली थी। गंगा देवी, पति महेंद्र सिंह और ननद उमा देवी के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया है। राजस्व पुलिस ने धारा 304 बी और 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके वालों का आरोप है कि की शनिवार की दोपहर को पूजा किरौला संदिग्ध अवस्था में मृत मिली थी। राजस्व पुलिस मायके वालों की प्राथमिकी पर मृतका की सास गंगा देवी, पति महेंद्र सिंह, ननद उमा देवी के खिलाफ 304 बी, 498 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहसीलदार राजेंद्र नेगी ने बताया कि विवेचना राजस्व उप निरीक्षक शेखर चंद्र द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।