अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर का पूर्व छात्र 6.50 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार हुआ है। पकड़ा गया युवक यहां छात्रों को स्मैक बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी सीज कर दिया है।
एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स अल्मोड़ा ने बीते सोमवार शाम को कालिका मंदिर के पास अपाचे मोटर साइकिल यूके 02 ए 2449 को चेक किया। पुलिस ने बाइक सवार 23 वर्षीय प्रभांशु कपिल पुत्र नवीन चंद्र कपिल निवासी हाल ग्राम सिमायल पो-दियारी, नैनीताल और मूल निवासी पांडेखोला, जिला बागेश्वर के कब्जे से 06.50 ग्राम स्मैक और इलैक्ट्रानिक तराजू बरामद किया।
पुलिस ने धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर प्रभांशु को न्यायालय पेश किया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी एसएसजे परिसर में बीकॉम का छात्र रहा है और छात्रों को स्मैक बेचने का कार्य कर रहा था। पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, मोहन सिंह सौन, कांस्टेबल महेंद्र देवड़ी, दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी शामिल थे।