फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख से नाराज 12 बीडीसी सदस्यों के इस्तीफे

Sat, 06 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धौलछीना/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धौलछीना/अल्मोड़ा। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला की कार्यप्रणाली से नाराज भैंसियाछाना ब्लॉक के 12 बीडीसी सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस्तीफे दे दिए हैं। उन्होंने बीडीसी बैठक का बहिष्कार करते हुए इस्तीफे की प्रतिलिपि सीडीओ प्रकाश चंद्र को सौंपी। उन्होंने क्षेत्र समिति में भारी धांधली और अनियमितताओं का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित संयुक्त पत्र में 12 बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक में बीडीसी की बैठकें नियमित रूप से नहीं करने, राज्य वित्त, 14वें वित्त आयोग से मिली धनराशि का बजट न देने, विकास कार्यों में मनमानी, बीडीसी सदस्यों को विश्वास में न लेने सहित बीडीसी सदस्यों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने इस्तीफे की प्रतिलिपि बैठक में पहुंचे सीडीओ प्रकाश चंद्र को भी सौंपी। साथ ही डीएम को भी एक प्रति भेजी गई है।

पत्र में सभी 12 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। इनमें डुंगरी के बीडीसी सदस्य भुवन सिंह मटेला, पल्यूं की देवकी मेहरा, अटौला के रवि कुमार, सल्ला भाटकोट की कमला देवी, कुमौली के देवकी नंदन जोशी, अलई के खिलानंद भट्ट, छिकलना के नारायण सिंह, भैंसियाछाना के संतोष कुमार, दशौं की पुष्पा देवी, तल्ली नाली की पार्वती देवी, नौगांव के गणेश चम्याल, पेटशाल के बीडीसी सदस्य बलवंत पूना शामिल हैं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा। भैंसियाछाना ब्लॉक में कुल 21 बीडीसी सदस्य हैं और 12 सदस्य अपने इस्तीफे पर अडिग रहते हैं तो ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को खतरा हो सकता है और नियमानुसार तीन माह में यहां दोबारा चुनाव हो सकते हैं। सीडीओ प्रकाश चंद्र ने बताया कि 12 बीडीसी सदस्यों के पत्र की प्रतिलिपि उन्हें भी मिली है। सभी सदस्यों से उनकी शिकायतों के बारे में पूछा जाएगा। अगर वह इस्तीफों पर अडिग रहते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें