फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पंचायत प्रतिनिधियों ने जंगली जानवरों की समस्या उठाई

Wed, 19 Apr 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
ताड़ीखेत ब्लाक सभागार में जन संवाद के दौरान समस्या रखते जनप्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों ने सीएम के विशेष कार्याधिकारी ललित मोहन आर्य के सामने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को उठाया। लावारिस और जंगली जानवरों की ओर से नष्ट की जा रही खेती किसानी की समस्या को भी प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

विकासखंड ताड़ीखेत के सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कई प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए। जन संवाद के दौरान जल जीवन मिशन योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अलावा पर्यटन विभाग, समाज कल्याण, मनरेगा आदि विभागों से संबंधित समस्याएं भी उठी।
विशेष कार्याधिकारी ने कहा कि जनपद में संचालित योजनाओं की कार्य प्रगति की सूचना और उनमें आ रही व्यावहारिक समस्याओें को शासन के सम्मुख रखा जाएगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी ललित महावर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें