फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलक ठाकुर ने राष्ट्रीय चैस चैंपियनशिप के लिए बनाई जगह

विज्ञापन
चैस प्रतियोगिता की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित पलक ठाकुर। अमर उजाला - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 14 डोगरा रेजीमेंट के हवलदार की पुत्री ने दिल्ली में संपन्न नेशनल अंडर-11 चेस ट्रायल प्रतियोगिता में शीर्ष 95 खिलाड़ियों में रहकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का कर लिया है। राष्ट्रीय गेम्स में चयनित होने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न राज्यों के 485 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

15 नवंबर से 23 नवंबर चली इस प्रतियोगिता में 14 डोगरा रेजीमेंट के हवलदार नरेश कुमार की 11 वर्षीय पुत्री पलक ठाकुर ने भी भाग लिया।
उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शीर्ष 95 खिलाड़ियों में स्थान बना लिया है। पांचवी कक्षा की छात्रा पलक ने पहले हिमाचल राज्य में चेस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वह दिल्ली प्रतिभाग करने पहुंची। 18 से 20 दिसंबर को उदयपुर राजस्थान में बुद्धि बल सेवा संस्था की ओर से प्रस्तावित शतरंज प्रतियोगिता में भी वह भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से उन्हें अपनी रैंकिंग सुधारने का भी मौका मिलेगा। इधर, 14 डोगरा रेजीमेंट के सैन्य अधिकारियों व अन्य जवानों ने बालिका के उज्ज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें