फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सदस्यीय कायाकल्प टीम ने किया जिला और महिला अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करती कायाकल्प की टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रुद्रपुर और किच्छा से पहुंची चार सदस्यों की कायाकल्प की टीम ने मंगलवार को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल जाकर व्यवस्थाएं देखीं और अस्पताल के प्रभारी से जानकारी ली। टीम बुधवार को बेस अस्पताल और फिर भिकियासैंण, रानीखेत और द्वाराहाट के अस्पतालों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 में शुरू की गई कायाकल्प योजना के तहत प्रदेश में पहले स्थान पर रहने वाले अस्पताल को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। जबकि दूसरे स्थान पर 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर तीन लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। मंगलवार को किच्छा से पहुंचे डॉ. रूद्रप्रताप सिंह, रूद्रपुर से पहुंचे डॉ. अजय वीर सिंह, डॉ. राम बिहारी और मैटर्न रंजना वालिया ने सुबह पहले जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और चिकित्सकों की बैठक ली।
डॉ. रूद्रप्रताप सिंह ने बताया कि कायाकल्प की टीम ने दोनों अस्पतालों के वार्डों, ओटी, भोजन कक्ष, डॉक्टरों, नर्स और गार्ड के कपड़ों के अलावा अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं और सफाई का अवलोकन किया। इसमें पूर्व में किए गए निरीक्षण और दिए गए निर्देशों का पालन किया गया या नहीं इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कायाकल्प टीम का मुख्य मकसद अस्पतालों में विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था और डॉक्टरों का मरीजों के साथ व्यवहार आदि देखना है। इस दौरान पीएमएस डॉ. प्रकाश वर्मा, डा. दीपक गर्ब्याल, डॉ. अखिलेश, डॉ. पंकज माथुर, डॉ. प्रेरणा टम्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें