फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दस संक्रमित मिलने के बाद हप्तेभर के लिए गांव लाकडाउन

विज्ञापन
गैरसैंण के पज्याणा गांव को सैनिटाइज करती टीम। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया तहसील क्षेत्र से लगे गैरसैंण तहसील के पज्याणा में दस कोरोना संक्रमितों की पुष्टि होने के बाद गांव को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। सभी दस लोग दिल्ली से आए थे। जिनमें एक परिवार के चार और एक परिवार के पांच लोग शामिल हैं। सोमवार को गैरसैंण के एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर ग्रामीणों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

चौखुटिया तहसील से लगे गैरसैंण के पज्याणा में प्राथमिक विद्यालय में कोरोना संक्रमित निकले दिल्ली से आए युवक की पत्नी, बहन और दो लड़के भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। दिल्ली से आए एक अन्य परिवार में पति, पत्नी और दो पुत्रियों सहित चार लोग पॉजिटिव हैं जबकि दिल्ली से ही आया एक अन्य व्यक्ति भी पॉजिटिव निकला है। इस तरह गांव में एक साथ दस लोगों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को गैरसैंण के एसडीएम कस्तुब मिश्र और सीएचसी के चिकित्सक डॉ.मणिभूषण पंत सहित पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया। गांव को सैनिटाइज किया गया। बाद में गांव को एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।
एसडीएम गैरसैंण कस्तुब मिश्र का कहना है कि पज्याणा गांव पर प्रशासन की नजर है। मैं अधिकारियों के साथ दो बार गांव का दौर कर चुका हूं। सोमवार को सभी लोग फिर गांव पहुंचे थे। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। वैसे गांव के लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। संक्रमित निकले सभी दस लोग दिल्ली से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें