फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंजवाल ने जाना लौटे प्रवासियों का हालचाल

विज्ञापन
धौलादेवी ब्लाक में क्वारंटीन हुए प्रवासियों से मुलाकात करते विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने धौलादेवी ब्लॉक के गांवों में संस्थागत और होम क्वारंटीन किए गए प्रवासियों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में 182 प्रवासी लौटे हैं। प्रवासियों ने भोजन, रोजगार समेत अन्य समस्याएं विधायक के सम्मुख रखीं।
विज्ञापन

विधायक कुंजवाल कछियोला, भन्योलासैम, बाराकूना, खौड़ी, खेती, कलौटा, कुमड़, मलाण, काभड़ी, मेलगांव, फाराखोली, ढौलाचितौला, धूरा, सल्पड़ गांवों में स्कूलों, पंचायत घरों और घरों में संस्थागत और होम क्वारंटीन किए गए लोगों से मिले। उन्होंने प्रवासियों से संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए क्वारंटीन के नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखें। मास्क पहनें, सैनिटाइजर का उपयोग करें। भ्रमण के दौरान उन्होंने इन इलाकों को सैनिटाइज करवाया और जरूरतमंदों को 400 मास्क वितरित किए।
प्रवासियों ने रोजगार की समस्या और क्वारंटीन के दौरान भोजन आदि की व्यवस्था नहीं होने की समस्या विधायक के सम्मुख रखी। जिस पर विधायक ने खौड़ी, मलाड़, कुमड़ आदि स्थानों में प्रवासियों की भोजन की व्यवस्था अपने स्तर से करने का भरोसा दिलाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत मलाड़ में सबसे अधिक पचपन प्रवासी घर लौटे हैं। यहां ग्रामीणों और प्रवासियों द्वारा पूरी तरह क्वारंटीन का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक के साथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, कमल बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, हरीश जोशी, कुंदन सिंह, प्रधान कैलाश चंद्र, प्रधान बसंत भट्ट, प्रकाश आर्या, विमल आर्या, धन सिंह, गणेश भट्ट, गोपाल दत्त, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेखर पांडे, हरीश जोशी, प्रधान गिरीश जोशी, लक्ष्मी दत्त जोशी, प्रधान सुरेश जोशी, प्रधान रमेश जोशी, मेलगांव प्रधान बसंत जोशी, प्रधान मोहन राम, प्रधान भावना जोशी आदि भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें