फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली लहर में मंजूर हुआ ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट, दूसरी लहर में होगा स्थापित

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए गैराज में कार्य करते श्रमिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आखिरकार कोरोना की दूसरी लहर ने अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की याद दिला ही दी है। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में कोरोना की पहली लहर में मंजूर हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का काम अब जाकर दूसरी लहर में शुरू हो गया है। अब जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगने से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पिछले साल कोरोना की पहली लहर के बीच ऑक्सीजन की खपत बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने को मंजूरी मिली थी। 99 लाख रुपये से अस्पताल में प्लांट लगना था लेकिन तब से अब तक प्लांट का कार्य ठंडे बस्ते में था। इधर अप्रैल में फिर से कोरोना की दूसरी लहर में कई राज्यों में हो रही ऑक्सीजन की कमी ने ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की याद दिला दी है।
अस्पताल में अब ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का कार्य शुरू हो गया है। अस्पताल के गैराज में प्लांट लगने के लिए कार्य किया जा रहा है। अब तक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलिंडर बाहर से भरवाकर मंगवाए जाते थे। बड़े जैंबो समेत अन्य सिलिंडरों को अस्पताल लाने और ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था लेकिन अब जनरेशन प्लांट लगने के बाद अस्पताल में ही ऑक्सीजन बनेगी। इससे बार-बार सिलिंडर भरवाने की समस्या के साथ खत्म होती ऑक्सीजन की भी दिक्कतें दूर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही प्लांट लगने के बाद मरीजों को सेवा का लाभ मिल सकेगा।
-डॉ. आरसी पंत, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें