स्मैक के साथ पुलिस की गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : ALMORA
जिला पुलिस की एसओजी टीम ने हरिद्वार सिडकुल में कार्यरत अल्मोड़ा निवासी युवक को 11.35 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ लिया। उसके पास से स्मैक बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
बुधवार देर शाम अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट संस्थान गेट से बेस तिराहे के बीच एसओजी की टीम को नगर के गर भनार, तल्ला खोल्टा निवासी मुकेश बिष्ट (24) संदिग्ध घूमता नजर आया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर तलाशी ली। युवक के पास से 11.35 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। पुलिस ने स्मैक के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसओजी के एसआई नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हरिद्वार सिडकुल में कार्य करता है। हरिद्वार से कम दामों में स्मैक लाकर अल्मोड़ा में युवाओं को अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। पूछताछ में अन्य तथ्य भी सामने आ रहे हैं। स्मैक के तस्करों पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका आदि मौजूद रहे।