फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मियों ने काला फीता बांध किया सांकेतिक प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा के आउटसोर्स कार्मिकों ने मोर्चा खोल लिया है। मंगलवार को कर्मियों ने बांह पर काला फीता बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए ड्यूटी की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीते दिनों मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कार्मिकों ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया था। मंगलवार को कार्मिकों ने बांह पर काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक साल से वह लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। निरंतर कोविड ड्यूटी करने के बावजूद भी उनका अब तक कंपनी ने जीवन बीमा तक नहीं किया है। दिन में जहां वह लोग सैंपलिंग के कार्यों में जुटे हुए हैं, वहीं कई बार रात में भी काम करना पड़ता है। कंपनी की ओर से तैनात कर्मचारियों के पीएफ, ईएसआईसी, एचआर और अन्य फंड काटे जाते हैं, जिनकी जानकारी तक कर्मचारियों को नहीं मिलती। आउटसोर्स कंपनी में शिकायत करने पर उनके नंबर तक रिजेक्ट लिस्ट में डाल दिए जा रहे हैं। समय पर वेतन भी नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का निस्तारण नहीं होता वह लगातार हाथों में काला फीता बांध सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए कार्य करेंगे। सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में चंद्रा टम्टा, बबीता मठपाल, कृतिका तिवारी, सागर फर्त्याल, रजनीश तिवारी, रजनीश तिवारी, आशीष तिवारी, कामेश गोस्वामी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें