फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: आउटसोर्स कर्मचारियों ने एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर लगाए नारे

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शन करते आउटसोर्स कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में पद स्वीकृत करने और मानदेय की मांग के लिए मेडिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों ने सोमवार को एक घंटे कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने नारे लगाकर विरोध जताया। कार्य बहिष्कार के दौरान मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वार्ड बॉय, वार्ड आया, सुरक्षा गार्ड, पर्यावरण मित्रों के पद स्वीकृत न होने के कारण कर्मचारियों के मानदेय में रोक लगा दी गई है। पूर्व में कैबिनेट मंत्री ने पद स्वीकृत करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पद भरे नहीं गए। पद स्वीकृत न होने से कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पदों को जल्द स्वीकृत करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि कार्मिकों का मानदेय भुगतान 28 सितंबर तक कर दिया जाएगा। यदि इसके बाद भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया कार्मिक उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में विमल लोहनी, प्रेमा, रेखा, अंजली, दीपक रावत, सुशील कुमार, सतीश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें