फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: रानीखेत में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ, भक्तिमय माहौल

Mon, 22 Sep 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सीमांत मुख्यालय एसएसबी रानीखेत में कीर्तन करते अधिकारी व जवान। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ।
विज्ञापन

नगर के बैंक बिल्डिंग, मालरोड, खनिया और गांधी चौक क्षेत्र में भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधानपूर्वक संपन्न की गई। पूजा-अर्चना के दौरान पुरोहितों ने यजमानों के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का आह्वान किया। इस दौरान विजय पांडे, मनीष तिवारी, शेखर चंद्र पंत, नवीन तिवारी और उमाशंकर पंत समेत कई पुरोहितों ने अलग-अलग स्थानों पर पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। भव्य सजावट से सजे पंडालों और देवी प्रतिमाओं के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आयोजन समितियों ने बताया कि पूरे नवरात्रि के दौरान यहां सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन संध्या, देवी जागरण और हवन यज्ञ शामिल होंगे। श्रद्धालुओं ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा आत्मबल, शांति और समृद्धि का संदेश देती है और नवरात्र के इन दिनों में नगर का वातावरण ऊर्जा और आस्था से ओत-प्रोत हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें