फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्यान्न समय पर नहीं मिलने से आक्रोश

Tue, 08 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर राशन डीलरों को खाद्यान्न उपलब्ध नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस के जिला महामंत्री भानु प्रकाश जोशी ने  विभाग पूर मनमानी का आरोप लगाया है। कहा कि गोदाम से समय पर पर्याप्त राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा। जिस कारण डीलर और उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन


 दो साल बाद भी अंत्योदय और बीपीएल श्रेणी के कार्ड धारकों का नवीनीकरण तक नहीं हो सका है। कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक माह पूर्व उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को तमाम विकासखंडों की स्थिति से अवगत कराया गया।

सभी अधिकारियों से 15 दिन के भीतर कार्ड वितरित करने के निर्देश दिए गए, लेकिन एक माह का समय हो गया है, इस पर भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। डीलरों से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी ने गोदाम प्रभारियों को एक लिस्ट दी है, लिस्ट में नाम वाले लोगों को ही राशन देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र अव्यवस्था दूर नहीं हुई तो आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें