फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली सवारी के लिए हेलमेट पहनने को लेकर निकाली बाइक रैली

Fri, 10 Aug 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में बाइक रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उच्च न्यायालय द्वारा दो पहिया वाहन में यात्रा के दौरान पीछे बैठी सवारी को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य करने के आदेश का पालन कराने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर शुक्रवार को जिले भर में पुलिस ने बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। 
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के अलावा चौखुटिया, लमगड़ा की पुलिस ने अपने अपने क्षेत्रों में हेलमेट पहने दो सवारी बाइक रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों के लिए जारी निर्देशों का पालन करने को कहा।  इधर सोमेश्वर पुलिस ने दोपहिया वाहन रैली निकालकर लोगों को हेलमेेट पहनने के लिए जागरूक किया। थानाध्यक्ष संजय सिंह गर्ब्याल के नेतृत्व में निकली दोपहिया वाहन रैली में चालक और सवार हेलमेट पहने हुए थे। सोमेश्वर थाने से शुरू हुई रैली पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, अर्जुनराठ, भानाराठ, नारंगतोली, रैत, सर्प, जालधौलाड़, सोमेश्वर बाजार होते हुए थाने पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल के अलावा एसआई अशोक कांडपाल, कांस्टेबल मनीष गोस्वामी, गोपाल रावत, जीवन सिंह, संगीता कार्की, सुंदर सिंह, संगीता गोस्वामी, गणेश सिंह, विनोद महरा, यशवंत सिंह, संजीव कुमार, चंदन भारती आदि शामिल हुए।   
विज्ञापन

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें