फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से दर्ज होने उपस्थिति  

Fri, 10 Aug 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कुविवि एसएसजे परिसर में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं विश्वविद्यालय एसएसजे परिसर में शुक्रवार से बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज होने लगी। सुबह परिसर पहुंचे परिसर निदेशक, कुलानुशासक समेत शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराई।    
विज्ञापन

   
     मालूम हो कि बृहस्पतिवार परिसर के सभी 31 विभागों, कार्यालयों में बायोमैट्रिक मशीनें लगा दी गई थी। इसके लिए शिक्षकों और कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट भी मशीन में पूर्व में ही फिट करा दिये गये थे।  शुक्रवार से मशीनों के जरिये उपस्थिति दर्ज होनी शुरू हो गई। शुक्रवार को कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा, विधि, बीबीए संकायों के अलावा परिसर निदेशक, कुलानुशासक कार्यालय, पुस्तकालय आदि सभी 31 स्थानों में लगे बायोमैट्रिक मशीन में परिसर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। नियम के मुताबिक अब शिक्षकों और कर्मचारियों को मशीन में सुबह दस बजे और शाम चार बजे उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इधर परिसर निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने बताया कि  विवि द्वारा बायोमैट्रिक मशीन लगाने के बाद 10 अगस्त से बायोमैट्रिक मशीन मेें उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया गया है।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें